Home / Updates / दिल्ली में मूसलाधार बारिश का कहर: कालकाजी में पेड़ गिरने से मौत, सड़कों पर जलभराव और भीषण जाम…..

दिल्ली में मूसलाधार बारिश का कहर: कालकाजी में पेड़ गिरने से मौत, सड़कों पर जलभराव और भीषण जाम…..

गुरुवार तड़के दिल्ली और एनसीआर में झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना तो बना दिया, लेकिन साथ ही कई जगह मुश्किलें भी खड़ी कर दीं। लाजपत नगर, आर.के.पुरम, लोधी रोड और दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर जैसे इलाकों में तेज बारिश हुई। कालकाजी में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। मिंटो ब्रिज, विजय चौक, मोती बाग फ्लाईओवर और निजामुद्दीन फ्लाईओवर जैसे इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि स्वतंत्रता दिवस पर भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल और बिजली की चमक देखने को मिलेगी, जिससे मौसम खुशनुमा रहेगा।

गुरुग्राम में भी सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी और तापमान करीब तीन डिग्री गिर गया। हालांकि, 44 मिमी बारिश के बाद कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे गाड़ियां फंस गईं और ट्रैफिक धीमा पड़ गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते तक रुक-रुककर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि अगले 24 घंटों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now