Home / Updates / बाघी विधायक पूजा पाल को अखिलेश ने दिखाया बाहर का रास्ता! Cm योगी की तारीफ पड़ी भारी…..

बाघी विधायक पूजा पाल को अखिलेश ने दिखाया बाहर का रास्ता! Cm योगी की तारीफ पड़ी भारी…..

उत्तर प्रदेश साल 2047 में कैसा होना चाहिए? इसको लेकर विकास कैसे किया जाए? इन्हीं सब को लेकर करीब 24 घंटे नॉन स्टॉप सत्र चला. इस दौरान पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी. सत्र के दौरान सपा विधायक पूजा पाल ने अपनी बात रखते हुए सीएम योगी की जमकर तारीफ की थी. अब ये तारीफ उन्हें महंगी पड़ गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

पूजा पाल लंबे समय से बागी तेवर अपनाए हुए थीं. कई बार वे सोशल मीडिया पर सीएम योगी और देश के गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरें शेयर कर चुकी थीं. हालांकि इन सब बातों के बाद भी समाजवादी पार्टी ने उन्हें निष्कासित नहीं किया था, लेकिन सदन में सीएम योगी की तारीफ समाजवादी पार्टी को नागवार गुजरी और पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया.

अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से निकालने के पहले कहा था कि वे बीजेपी से अपना टिकट पक्का कर लें. इसके कुछ देर बाद ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया. अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि पूजा पाल अपने साथ-साथ सीएम योगी को भी टिकट दिला रही हैं. क्योंकि सीएम केवल चुनाव लड़ने के लिए ही बीजेपी में हैं. पूजा पाल को लेकर अखिलेश ने कहा कि अगर पहले बीजेपी से टिकट ले लिया होता तो मैं क्यों देता.

[post-views]
Share
Now