Home / Updates / MP-महाराष्ट्र बॉर्डर से ट्रेन के जरिए हो रही हथियारों की तस्करी, कैराना पुलिस ने किया….

MP-महाराष्ट्र बॉर्डर से ट्रेन के जरिए हो रही हथियारों की तस्करी, कैराना पुलिस ने किया….

शामली जनपद की कैराना पुलिस ने हथियार तस्करी से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है,

जिसके पास से 10 पिस्टल और 5 तमंचे सहित अन्य अवैध हथियार बरामद हुए हैं। यह गिरोह महाराष्ट्र से ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश में हथियारों की तस्करी करता था।
कैराना थाने की पुलिस टीम ने तितरवाड़ा निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल 15 अवैध हथियार, जिनमें 10 पिस्टल और 5 तमंचे शामिल हैं, बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, कुछ अन्य संबंधित सामान भी जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद अवैध हथियारों को जब्त कर लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

आपको बता दें कि मामला शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई का है, जहां पर महाराष्ट्र से ट्रेन के माध्यम से कैराना में अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही है। उसी का खुलासा करते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसपी शामली एनपी सिंह ने पुलिस लाइन शामली में प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस को मिली सफलता की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि शामली जिले से संबंधित एक गैंग के सक्रिय सदस्य बुरहानपुर एमपी और महाराष्ट्र के बार्डर के माध्यम से पिस्टल व तमंचों की सप्लाई कर रहे थे, जिसके संबंध में जनपद पुलिस को इनपुट हासिल हुए थे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now