ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा आपसी परिवारिक झगड़े को समाप्त कराकर परिवार में सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया ।
आवेदिका पिंकी पत्नी संदीप उर्फ रंजीत निवासिनी इटवा खटिकाना मोहल्ला थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट हाल पता गोपालकुंज तरौंहा कोतवाली कर्वी ने अपने पति संदीप उर्फ रंजीत के विरूद्ध मारपीट,लड़ाई-झगड़ा एवं दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा प्रार्थना-पत्र के निस्तारण हेतु प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया था। परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी उ0नि0 श्रीमती अनुपमा तिवारी व महिला मुख्य आरक्षी रजनी सिंह,महिला आरक्षी सोनिका द्विवेदी द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में पारिवारिक सामजस्य बनाकर रहने तथा कर्तव्यों का सही से पालन करने की बात कही गयी । आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़ो को एक दूसरे के साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी।
चित्रकूट -पति-पत्नी आपसी सामंजस्य स्थापित कर पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करें – प्रभारी अनुपमा तिवारी…

Tagged:#POLITICS





