Home / News / दिल्ली की घटना को लेकर अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दिल्ली की घटना को लेकर अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बरेली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के साथ हुई कथित घटना के विरोध में शनिवार को अपना दल कमेरावादी ने जिला मुख्यालय बरेली पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुभाष पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौकी चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा पर एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद गांधी प्रतिमा से जुलूस निकालकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रदेश महासचिव गजेंद्र पटेल ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की पार्टी घोर निंदा करती है। उन्होंने मांग की कि घायल छात्रों को तत्काल बेहतर इलाज और उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही छात्रों के साथ कथित अभद्रता और बल प्रयोग करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि धरनास्थल पर छात्र-छात्राओं के लिए भेजे जा रहे भोजन एवं पेयजल जैसी आवश्यक सामग्री को रोका न जाए और उन्हें सुचारु रूप से उपलब्ध कराया जाए। पार्टी ने केंद्र सरकार से छात्रों के साथ शीघ्र संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा गिरफ्तार छात्रों को रिहा कर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। ज्ञापन के दौरान गजेंद्र पटेल , आनंद मोहन पटेल , नितिन गौड़ , दीपक गंगवार, आशा गंगवार , सुरेश गंगवार , हरीश कुमार , आकाश कुमार गंगवार , विजय कुमार , असलम खा , पृथ्वी राज मौर्य, शिवा कुमार , अभिषेक कुमार , ममता राजपूत , भूरे लाल , अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now