झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालरापाटन। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन एवं निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर एवं झालरापाटन विधानसभा प्रत्याशी रामलाल चौहान द्वारा झालरापाटन नगर कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा होने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं विधानसभा नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
नवीन कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया गया है। घोषित सूची के अनुसार निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
संगठन महासचिव
घनश्याम मोनू गुप्ता
उपाध्यक्ष
जितेंद्र भाया जोशी
मोहम्मद इस्माइल
हेमराज ताइवान
मोहित सैनी
रामलाल मीणा महासचिव
प्रणव राठौर
श्रीमंत विक्की शर्मा
पदम सेन
राजेश पाटोंना
बबलू माली माधोपुर
सचिव
राजेश राठौर गिनदौर
रवि मंगल
प्रदीप ट्रेलर
तेजकरण भील गिनदौर
अमन चक्षु राठौर
रतनलाल मेघवाल
रोहित प्रजापति
अमीनुद्दीन बेनी
बलदेव पवार
राहुल नागर
प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी
प्रवक्ता: बृजमोहन रेगर
सोशल मीडिया प्रभारी: दिनेश गुर्जर
कार्यकारिणी सदस्य विशाल नरवाल
आमिर खान
मुकेश वर्मा भेरूपुरा
देवेंद्र रेगर
रियाज मंसूरी
मनीष खींची
मधुसूदन गोलू नामदेव
नगर कांग्रेस कमेटी की इस नवीन ऊर्जावान टीम की घोषणा होने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक गतिशील बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






