Home / News / 25 मई को होगा मेगा रक्तदान शिविर रक्तदान शिविर को लेकर सर्वसमाज की बैठक आयोजित

25 मई को होगा मेगा रक्तदान शिविर रक्तदान शिविर को लेकर सर्वसमाज की बैठक आयोजित

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट


1500 यूनिट रक्तदान के लक्ष्य को लेकर संकल्प पत्र भरवाए

खानपुर। भाजपा नेताओं की 23वीं पुण्यतिथि पर 25 मई को आयोजित होने वाले मेगा रक्तदान शिविर को लेकर धरणीधर भवन में पूर्व संसदीय सचिव व श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र नागर की अध्यक्षता में सर्वसमाजों की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नागर ने कहा कि इन दिनों पूरे जिले में रक्त की कमी बनी हुई है। तथा किसी भी ब्लड बैंक में आपाताकालीन के अलावा रक्त की उपलब्धता नहीं है। रक्त की कमी को देखते हुए सर्वसमाज के लोगों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 मई को स्वैच्छा से रक्तदान किया जाएगा। शिविर में रक्तदाताओं के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेयजल, भोजन, अल्पाहार, शीतल पेय, ओआरएस तथा फलों का जूस आदि की व्यवस्था की गई है। रक्तदान करने वाले रक्तवीरो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविन्द नागर ने बताया कि रक्तदान शिविर में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से 2 टीमे, रूधिरा ब्लड बैंक व अग्रवाल ब्लड बैंक कोटा की एक टीमें रक्तसंग्रहण का कार्य करेगी। श्री धाकड महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव धाकड ने बताया कि शिविर में पुरूषों के साथ साथ महिलाओं को आगे लाने के लिए महिला समिति का गठन कर अपने परिवार सहित 18 वर्ष से अधिक की युवतियों व बहु बेटियों से रक्तदान करवाने का आहवान किया गया है। अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क कर रक्तदान के लिए संकल्प पत्र भरवाए जा रहे है। लोगों से सम्पर्क कर रक्तदान के प्रति जागृत किया जा रहा है। बैठक में दिवंगत जनप्रतिनिधि पूर्व प्रधान ओंकारलाल नागर, बाबूलाल मीणा, प्रदीप नागर व द्वारकालाल कटारिया की पुण्यतिथि पर 25 मई को 1500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। यह रक्तदान शिविर सुबह 8.30 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मेगा स्तर पर रक्तदान शिविर को लेकर जनप्रतिनिधियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौपी गई है। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा पक्षियों के परिण्डे बांधकर पक्षियों के लिए ठण्डे पानी की व्यवस्था की गई। बैठक में पूर्व मण्डी चेयरमेन मोतीलाल नागर, श्री धाकड महासभा के जिलाध्यक्ष रामकिशन नागर, जिला परिषद सदस्य रामराज नागर, रामेश्वर नागर,प्रेम मेहता, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश कटारिया,पवन मालव सारोला,हरीश राठौर पनवाड़, रामस्वरूप मीणा जरगा, रामलाल मीणा जालखेडी, योगेश सुमन,जिला परिषद सदस्य ओम पुष्पक, किराड समाज जिलाध्यक्ष बद्रीलाल मेहता, अशोक मीणा, अनुराग मीणा जरगा मनोज राजपुरा , महेन्द्र मीणा,बालमुकंद देदीया,गोपाल भगवानपुरा, चंद्रप्रकाश गुर्जेनी,हंसराज गाडरवाड़ा,रमेश नागर लुकट,सोनू नागर सुमर,जगदीश, हरिशंकर कवरपुरा,मदनमोहन दहीखेड़ा, हरनाथ सरोला, रुपेश कानूका,बाबूलाल कटारिया सहकारी समिति अध्यक्ष,हेमराज सोजपुर,दिलीप फूगाहेड़ी, गोकुल राठौर, अविनाश खंडी,सहित सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now