Home / News / योग के साथ साथ प्राकृतिक खेती एवं गौवंश के अपशिष्ट से उत्पन्न उत्पादों का करें प्रयोग – माननीय श्याम बिहारी गुप्ता

योग के साथ साथ प्राकृतिक खेती एवं गौवंश के अपशिष्ट से उत्पन्न उत्पादों का करें प्रयोग – माननीय श्याम बिहारी गुप्ता

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कातिरंगा मैदान में हुआ भव्य आयोजन

*औरैया – ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ मा0 अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, मा0 राज्य सभा सांसद, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मा0 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा , कि हम सभी को योग का महत्व समझते हुए अपने जीवन में उतारना चाहिए साथ ही उन्होंने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी को प्राकृतिक खेती से उत्पन्न उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए जिससे हमारा शरीर और भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कृषक बंधुओ से अपील की, कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर प्राकृतिक एवं पर्यावरण के संवर्धन में सहयोग करें साथ ही कीटनाशक व उर्वरक के स्थान पर गौमूत्र व गोबर से बने जीवामृत खाद आदि का प्रयोग करें।
मा0 राज्य सभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य ने कहा कि आज पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस योग दिवस के माध्यम से संपूर्ण विश्व को एक सूत्र में बांधने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया है। हम सब जानते हैं कि योग स्वस्थ जीवन के लिए साधना है, जोकि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिकता से हमे जोड़ने का एक मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि बहुत सारी बीमारियां जो दवाइयों से सही नहीं होती वह योग करने ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर से जुड़ी जो बीमारियां उसे सही करने के लिए कम से कम योगाभ्यास जरूर करते रहे। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहें।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया जिसे देख अन्य योग कर्ता भी आश्चर्य चकित रह गए तथा योगाचार्यों के सानिध्य में सभी ने योग मुद्राओं का अभ्यास किया।
उक्त अवसर पर मा0 अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता,मा0 राज्य सभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती,अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now