Home / News / योग से निरोगी जीवन का संदेश, फूलियाकलां क्षेत्र में जगह-जगह हुआ सामूहिक योगाभ्यास

योग से निरोगी जीवन का संदेश, फूलियाकलां क्षेत्र में जगह-जगह हुआ सामूहिक योगाभ्यास

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा उत्साह, विद्यालयों व सामाजिक संगठनों ने किया योग का आयोजन
फूलियाकलां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फूलियाकलां क्षेत्र में विद्यालयों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आमजन शामिल हुए और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार पीपलीवाल, तहसीलदार रामदेव धाकड़, प्रधानाचार्य हरकचंद रेगर, विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वहीं पीईईओ लेवल पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुकमपुरा में भी 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, आमजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पीईईओ बसंत कुमार नौलखा ने कहा कि योग भारत की विश्व को दी गई अनमोल देन है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। योग प्रशिक्षक सद्दाम हुसैन एवं पूजा रेगर ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगाभ्यास करवाए।
इस अवसर पर टीम भगत सिंह आर्मी के हर्षित तोषनीवाल एवं साथियों द्वारा उपस्थित लोगों के लिए बील के जूस की व्यवस्था की गई। विद्यालय परिवार की ओर से हर्षित तोषनीवाल, रियाज, आवेश पटवा एवं दीपक का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पीईईओ बसंत कुमार नौलखा, प्रधानाचार्य नौरत मल रेगर राजपुरा, आयुष चिकित्सक अधिकारी, नेहा चंदेल सहित क्षेत्र के अनेक कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी फूलियाकलां मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल के सानिध्य में रविवार सुबह 7 बजे शनि महाराज, नई अरवड़ में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने योगाभ्यास कर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” और “योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now