Home / News / फसल नुकसान सहायता 2025 – महत्वपूर्ण सूचना

फसल नुकसान सहायता 2025 – महत्वपूर्ण सूचना

रिपोर्टर पप्पू लाल शर्मा 900 12 32 637

फुलिया कला तहसील क्षेत्र के समस्त काश्तकारों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2025 में फसल खराबे के संबंध में पात्र किसानों को ग्राम-वार राज्य सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जानी है।

तहसीलदार, पलिया कला द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी काश्तकार अपने पटवार हल्का में निम्नलिखित दस्तावेज जमा कर दें:

  1. खाता की नकल (खसरा/खाता)
  2. बैंक पासबुक की प्रति
  3. जन आधार कार्ड, जो बैंक खाते से लिंक हो
  4. मोबाइल नंबर, जो बैंक खाते से जुड़ा हो

इन दस्तावेजों को समय पर जमा करने से आपका फसल खराबा अनुदान राशि समय पर डाली जस्की

अतः सभी काश्तकारों से विनम्र निवेदन है कि आवश्यक दस्तावेज शीघ्र अपने-अपने पटवार हल्का में जमा करें।

तहसीलदार फुलिया कला
-रामदेव धाकड़

Tagged:
[post-views]
Share
Now