Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी- चप्पे-चप्पे पर चल रहा है चेकिंग अभियान…..

हाल ही मे हुई कानपुर में शुक्रवार को मुठभेड़ में आठ पुलिस के जवान मारे गए थे । दरअसल पुलिस एक गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गयी थी लेकिन जैसे ही पुलिस गांव में पहुंची तुरन्त योजनाबद्ध तरीके से विकास दुबे के लोगों ने पुलिस को घेर लिया और जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया था इसमें DSP समेत 8 पुलिसवालों की जान चली गयी है।

वही अब विकास दुबे के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है इसी के चलते उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है, आपको बता दे इसी के चलते डीजी अशोक कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों में सावधानी के साथ चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है, साथ ही इस प्रकार के मामले उत्तराखंड में न हो इसके लिए भी खास हिदायते जारी की है। डीजी अशोक कुमार का कहना है कि विकास दुबे उत्तराखंड पुलिस से बचकर नहीं जा पाएगा।

विकास दुबे का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है, उसके घर को कल ढहा दिया गया है। आपको बता दे, पुलिस बिठूर थाना इलाके के एक गांव में हिस्ट्री शीटर विकास दुबे को पकड़ने गई थी, लेकिन उसकी गैंग ने पुलिस पर घात लगाकर छत से हमला किया और विकास दुबे फरार हो गया। बदमाश पुलिस के कई हथियार भी लूट ले गए। उधर, पुलिस ने बताया कि घटना के बाद एनकाउंटर में विकास दुबे के 3 साथियों को मार गिराया गया है।

पुलिस हत्या के प्रयास के केस में शातिर विकास दुबे को अरेस्ट करने गई थी. विकास के खिलाफ 60 केस दर्ज हैं।उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा कि विकास दुबे के खिलाफ कुछ दिन पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था. पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई थी. जैसे ही फोर्स गांव के बाहर पहुंची तो वहां जेसीबी लगा दी गई. इस वजह से फोर्स की गाड़ी गांव के अंदर नहीं जा सकी।डीजीपी एचसी अवस्थी ने बताया कि गाड़ी अंदर जाने के कारण पुलिसकर्मी गांव के बाहर ही उतरे. तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई. बदमाश ऊंचाई पर थे।

Share
Now