Home / News / Two Wheeler Toll: क्या स्कूटर-बाइक वालों से भी वसूला जाएगा टोल? नितिन गडकरी ने दिया बड़ा बयान

Two Wheeler Toll: क्या स्कूटर-बाइक वालों से भी वसूला जाएगा टोल? नितिन गडकरी ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। देशभर में टोल टैक्स को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब दोपहिया वाहनों पर टोल वसूली की अटकलें भी तेज हो गई थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार अब स्कूटर और मोटरसाइकिल चालकों से भी टोल वसूलने की तैयारी में है।

हालांकि, इस पर अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि “सरकार का दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने का कोई इरादा नहीं है। यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठी है।”

गडकरी ने स्पष्ट किया कि दोपहिया वाहन आम लोगों के दैनिक आवागमन का प्रमुख साधन हैं और सरकार का उद्देश्य उनके लिए यात्रा को सस्ता और सुगम बनाना है, न कि बोझ बढ़ाना।

उन्होंने यह भी कहा कि फास्टैग और टोल प्रणाली को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि भारी वाहनों से सही ढंग से टोल वसूला जा सके और छोटे वाहन चालकों को राहत दी जा सके।
सरकार ने दोपहिया वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल बाइक या स्कूटर से टोल नहीं वसूला जाएगा

Tagged:
[post-views]
Share
Now