Home / Updates / WEATHER:अगले हफ्ते बदलेगा मौसम बढ़ेगी ठंड की मार! बारिश का येलो अलर्ट जारी…..

WEATHER:अगले हफ्ते बदलेगा मौसम बढ़ेगी ठंड की मार! बारिश का येलो अलर्ट जारी…..

राज्य भर में अगले सप्ताह मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को छोड़ सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

वही मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 27 को बारिश होने के साथ तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते पर्वतीय व मैदानी इलाकों में अचानक ठंड बढ़ेगी।

27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है।

[post-views]
Share
Now