Home / National / Adm अमावस्या मेले के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश….

Adm अमावस्या मेले के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश….

चित्रकूट – अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम द्वारा रामघाट, मंदाकिनी तट एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर आयोजित अमावस्या मेले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लिया।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अपर जिलाधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को निर्देशित कीए कि मेले के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लालजी यादव एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now