Home / News / ​अबू तालिब ज़ैदी ने केंद्रीय राज्य मंत्री (दर्जा) भगवत प्रसाद मकवाना से की शिष्टाचार मुलाकात, कई अहम विषयों पर हुई चर्चा…

​अबू तालिब ज़ैदी ने केंद्रीय राज्य मंत्री (दर्जा) भगवत प्रसाद मकवाना से की शिष्टाचार मुलाकात, कई अहम विषयों पर हुई चर्चा…

नई दिल्ली:
​एनडीए (NDA) के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष अबू तालिब ज़ैदी ने भारत सरकार के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आदरणीय श्री भगवत प्रसाद मकवाना जी से उनके लोक भवन स्थित सरकारी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
​मुलाकात के दौरान अबू तालिब ज़ैदी ने श्री मकवाना जी को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक और विस्तृत चर्चा हुई।
​गौरतलब है कि गत 9 सितंबर को भारत सरकार द्वारा श्री भगवत प्रसाद मकवाना जी को केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इससे पूर्व वे उत्तराखंड सरकार में भी मंत्री पद की जिम्मेदारियाँ संभाल चुके हैं।
​इस अवसर पर उनके साथ इशरत हुसैन ज़ैदी एवं आमिर अली मुख्य रूप से मौजूद रहे।

[post-views]
Share
Now