Home / News / पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो रहे 01 उपाधीक्षक, 02 उ0नि0 सहित 01 मुख्य आरक्षी को दी गयी भावभीनी विदाई

पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो रहे 01 उपाधीक्षक, 02 उ0नि0 सहित 01 मुख्य आरक्षी को दी गयी भावभीनी विदाई

चित्रकूट – पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस विभाग में अपनी सेवा देकर अधिवर्षता पूर्ण करने वाले पुलिस उपाधीक्षक प्रज्ञान अजेय कुमार शर्मा,उ0नि0 नागरिक पुलिस सदानन्द सिंह,उ0नि0 नागरिक पुलिस रामलखन,मुख्य आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार शुक्ला के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट,क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा,क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल,क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री यामीन अहमद,क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली,क्षेत्राधिकारी फायर यदुनाथ सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षकों को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सेवानिवृत हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों से कहा गया कि वह घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें,जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक बनी रहें। आपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है, मैं समस्त पुलिस विभाग की ओर से आपके सुखद जीवन एवं परिवार की तरक्की की मनोकामना करता हूं ।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव,वाचक पुलिस अधीक्षक निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू भरत भूषण शर्मा,प्रधान लिपिक आनन्द मोहन शुक्ला, अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now