Home / News / श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट


21 सितंबर रात्रि को प्रतापगढ़ जिले में रेंज छोटी सादड़ी में अवैध खनन गतिविधियों की रोकथाम करते हुए अपराधियों द्वारा डंपर से कुचलने से अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रेन्जर स्व.श्री प्रताप सिंह जी चुण्डावत को श्रद्धांजलि देने हेतु कार्यालय उपवन संरक्षक झालावाड़ में संयुक्त संघर्ष समिति वन विभाग झालावाड़ की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सागर पवार उप वन संरक्षक ने शहिद रेंजर को माला पहनाकर श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखकर आत्मशांति की प्रार्थना की एवं अपने अधीनस्थ स्टाफ को निर्देश दिए की रात्रि में ग्रस्त करते समय सावधानी रखें एकल कार्मिक गस्त पर नहीं जाएं वन भूमि पर किसी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि की सूचना आती है तो कम से कम तीन कार्मिक कर्मचारी साथ जाएं शहीद हुए रेंजर के लिए दुख प्रकट करते हुए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में मुकेश सहजवानी सहायक वन संरक्षक, संजू शर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी झालावाड़, पवन शर्मा जिला अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ एकीकृत, रामस्वरूप गुर्जर जिला अध्यक्ष अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ, गिरिराज सुमन जिला अध्यक्ष विभागीय समिति वन विभाग राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ झालावाड़ ने श्रद्धांजलि दी गई।

संयुक्त संघर्ष समिति वन विभाग ने आक्रोश जताया

वन विभाग के कर्मचारियों ने छोटी सादड़ी में रेंजर प्रताप सिंह चुडावत के साथ डंपर द्वारा कुचलकर मौत के मामले में आक्रोश प्रकट किया एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ती नहीं हो इसके लिए राजस्थान सरकार को प्रयास करने चाहिए। पवन शर्मा जिला अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ एकीकृत, रामस्वरूप गुर्जर जिला अध्यक्ष अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ झालावाड़, गिरिराज सुमन जिला अध्यक्ष विभागीय समिति वन विभाग राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ झालावाड़ ने बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाओं पर ज्ञापन दिए गए एवं सरकार से मांग की गई की वन कर्मचारीयों की सुरक्षा के उपाय किए जाएं एवं आत्मरक्षा हेतु हथियार उपलब्ध कराया जाए जिससे किसी वन कर्मचारी को अपने प्राणों की आहुति नहीं देनी पड़े।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now