Home / News / नगर पंचायत कार्यालय पुरकाजी में कूड़े की शिकायत करने वाले महेश सैनी की साथ मारपीट के आरोप में सफाई नायक निलंबित हुए जांच समिति गठित

नगर पंचायत कार्यालय पुरकाजी में कूड़े की शिकायत करने वाले महेश सैनी की साथ मारपीट के आरोप में सफाई नायक निलंबित हुए जांच समिति गठित

पुरकाजी ब्रेकिंग

       पुरकाजी निवासी महेश सैनी ने चेयरमैन जहीर फारूकी से लिखित शिकायत करके आरोप लगाया कि दिनांक 27 दिसंबर 2025 को  नगर पंचायत पुरकाजी में कूड़ा उठाने की शिकायत लेकर गया था वहां नगर पंचायत कार्यालय में मौजूद सफाई नायक रविकांत उर्फ मंजू ने  अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर शिकायतकर्ता महेश सैनी की साथ मारपीट की महेश सैनी के साथ नगर पंचायत कार्यालय में मारपीट की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन पुरकाजी ने अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा ने तत्काल प्रभाव से सफाई नायक को निलंबित करते हुए उसे कार्यालय से संबद्ध करते हुए सफाई नायक के कार्यों के समस्त दायित्व दीपक कुमार, मेनपाल बाल्मीकि और रविन्द्र बाल्मीकि दिए गए हैं।  और शिकायत की पारदर्शी जांच हेतु दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है जिसमें अवर अभियंता सुमित कुमार प्रधान लिपिक समर काजमी को नियुक्त किया गया है। सख्त कार्यवाही से नगर पंचायत कार्यालय में हड़कम्प मचा हुआ है।
Tagged:
[post-views]
Share
Now