Home / News / सरकारी वाहन चालकों की मांगो को विधानसभा में उठाने का का ज्ञापन सौंपा

सरकारी वाहन चालकों की मांगो को विधानसभा में उठाने का का ज्ञापन सौंपा

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

राजस्थान के राजकीय वाहन चालको की मांगों को राजस्थान विधानसभा में प्रमुखता से उठाकर इनके शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान हेतु आवश्यक पहल करने के लिए खानपुर विधायक सुरेश गूजर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) जिला अध्यक्ष पवन शर्मा एवं अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद गोचर ने बताया कि वाहन चालक शासन-प्रशासन की रीढ़ हैं। वे दिन-रात, अवकाश एवं विषम परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक तंत्र को सुरक्षित एवं समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं। अनेक बार उन्हें कठिन मार्गों, प्रतिकूल मौसम, रात्रिकालीन यात्राओं तथा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी बिना किसी अतिरिक्त सुविधा के कार्य करना पड़ता है। राजकीय वाहन चालकों की वर्षों पुरानी न्यायोचित मांगें आज भी लंबित हैं। विशेष रूप से कार्मिक विभाग द्वारा दिनांक 15 फरवरी 2024 को जारी अधिसूचना के माध्यम से सेवा नियमों में किए गए संशोधनों का आज तक पूर्ण रूप से पालन नहीं हो पाया है। इससे वाहन चालकों में निराशा एवं असंतोष का वातावरण है।वाहन चालकों के सेवा नियमों में किए गए संशोधनों को तत्काल प्रभाव से पूर्ण रूप से लागू करने,
मंत्रालयिक कर्मचारियों के समान राजकीय वाहन चालकों के लिए भी छह नवीन पदनाम सृजित करते हुए समुचित पदोन्नति के अवसर प्रदान करने, वाहन चालकों के कठिन, जोखिमपूर्ण एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य को देखते हुए हार्ड ड्यूटी एलाउंस स्वीकृत करने, सरकारी वाहनों का नियमित एवं अनिवार्य बीमा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे दुर्घटना की स्थिति में वाहन एवं चालक दोनों के हित सुरक्षित हो सकें आदि उपरोक्त मांगों को राजस्थान विधानसभा में प्रमुखता से उठाकर इनके शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान हेतु मांग पत्र सौंपा जिस पर खानपुर विधायक सुरेश गूजर ने वाहन चालकों की समस्यायों एवं मांगों को विधानसभा में उठाने एवं समाधान करने का भरोसा दिलाया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now