Home / Breaking News / भरपुरा पटपारा में 19 सितंबर को किसान गोष्ठी, जैविक व प्राकृतिक खेती पर होगी चर्चा

भरपुरा पटपारा में 19 सितंबर को किसान गोष्ठी, जैविक व प्राकृतिक खेती पर होगी चर्चा

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर/विभूतिपुर। आत्मा योजना के तहत खरीफ मौसम में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 सितंबर को विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा पटपारा पंचायत में किसान गोष्ठी सह क्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे पंचायत सरकार भवन, भरपुरा पटपारा में होगा।

प्रखंड कृषि कार्यालय, विभूतिपुर की ओर से जारी पत्र के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन आत्मा योजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत कैफेटेरिया ऑफ एक्टिविटी के अंतर्गत किया जा रहा है। गोष्ठी में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारी दी जाएगी तथा खेती की आधुनिक एवं टिकाऊ पद्धतियों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, प्रखंड बीस सूत्री समिति के पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया गया है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने संबंधित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं किसानों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम में कृषि विभाग एवं आत्मा से जुड़े कर्मियों की भी सहभागिता रहेगी।

कृषि कार्यालय की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now