रिपोर्ट भरत सोलंकी
ख़बर जालौर के भीनमाल से
कोड़िटा में अज्ञात लोगों की पिटाई और लूटमार का शिकार 70 वर्षीय रामा राम देवासी की इलाज के दूसरे दिन मौत हो गई। क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल।
शव को भीनमाल के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां देवासी समाज में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।
बता दें कि कल दोपहर कोड़िटा सरहद में अज्ञात युवकों ने वृद्ध को बंधक बनाकर गंभीर मारपीट की और उनके कानों से सोने की मुरकी, हाथ का कड़ा, मोबाइल और पर्स छीन लिया था।
घटना के बाद समाज ने पुलिस को साफ कहा—जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव का उठाव नहीं किया जाएगा।
मौके पर सीओ शंकरलाल मंसूरिया और SHO राजेंद्र सिंह राजपुरोहित मौजूद हैं। वे लगातार समाजजनों को समझा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया—आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, और मामले की जांच तेज कर दी गई है।






