बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के नव मनोनीत सम्मानित बिहार प्रभारी पद की जिम्मेवारी एक कुशल नेतृत्व कर्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव व राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण अलावेलु को मिलने पर जिला कांग्रेस बांका ओ बी सी अध्यक्ष सुरेश यादव ने हर्ष जताया। श्री यादव ने बताया कि संघटनात्मक अनुभव ओर मजबूत नेतृत्व में निश्चित रूप से पार्टी को नई दिशा मिलेगी एवं कार्यकर्ताओ में एक नया उमंग,नई जोश एवं नई ताजगी का संचार होगा। कुशल नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मनोनयन के लिए अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लुकार्जुन खड़गे ,राहुल गांधी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। श्री यादव ने कहा कि अलावेलु के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी काफी सशक्त और मजबूत होगी। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।
अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण अलावेलु को मिला बिहार का प्रभार…
