पुरकाजी। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार की प्रोफाइल तीसरी बार विधायक!
वर्ष 2007 में पहली बार चरथावल जिसमे पुरकाजी क्षेत्र आता था, वहां से बसपा के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी रामपाल टेलर को हराकर विधायक बने। वर्ष 2012 में पुरकाजी सुरक्षित विधानसभा के नवसृजित होने पर बसपा टिकट पर अनिल कुमार ने दूसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी दीपक कुमार को पराजित कर विधायक पद प्राप्त किया। वर्ष 2017 के चुनाव में तीसरी बार फिर बसपा टिकट पर पुरकाजी सीट पर चुनाव लडकर भाजपा के प्रत्याशी प्रमोद उटवाल से चुनाव हारे। वर्ष 2022 में रालोद-सपा गठबंधन टिकट लेकर फिर पुरकाजी सुरक्षित सीट पर चुनाव लडे तथा भाजपा के प्रमोद उटवाल को हराकर तीसरी बार पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक बने।
अनिल कुमार के पिता का नाम – मोतीराम है। इनका गांव सहारनपुर शहर के निकट ताहरपुर है। वर्ष 2002 में बसपा में सक्रिय होकर अनिल कुमार ने पुरकाजी सीट अपनी कर्म स्थली बनाया। तथा वर्ष 2007 में बसपा टिकट पर चुनाव लड़ने से पहले ही अनिल कुमार पुरकाजी क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर चुके थे। जिसका परिणाम रहा कि एक बार को छोड़कर वे लगातार तीसरी बार पुरकाजी से विधायक बन विधानसभा पहुंचे तथा जनपद मुजफ्फरनगर में दलित वर्ग के बड़े चेहरे के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को मुरादाबाद जिले का प्रभारी मंत्री बनने पर बधाई!
