Home / Updates / शाहीन अफरीदी से छीनी गई कप्तानी…नए कप्तान का ऐलान…

शाहीन अफरीदी से छीनी गई कप्तानी…नए कप्तान का ऐलान…

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद टेस्ट का कप्तान शान मसूद को और टी20 फॉर्मेट का कप्तान शाहीन अफरीदी को बनाया गया था। लेकिन शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीन ली गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब वाइट बॉल क्रिकेट के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1774299865817727120?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1774299865817727120%7Ctwgr%5Eb815029934d85cfe77805e542bec4dee642f83f0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fsports%2Fcricket%2Fbabar-azam-appointed-as-white-ball-captain-of-pakistan-cricket-team-2024-03-31-1034963


पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक बार फिर बाबर आजम को पाकिस्तान टीम का कप्तान बना दिया है। हालांकि वह इस बार वाइट बॉल क्रिकेट में टीम की कमान संभालेंगे और टेस्ट में शान मसूद कप्तानी जारी रखेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर बाबर आजम को कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया है।

बतौर कप्तान बाबर का रिकॉर्ड
बाबर आजम ने करीब चार साल पहले मई 2020 में पाकिस्तानी वनडे टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने अभी तक 134 मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की है। इनमें से पाकिस्तान की टीम ने 78 मैच जीते हैं और 44 मैचों में इसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बाबर ने 43 वनडे मैचों में टीम की अगुवाई की है इस दौरान टीम को 26 मैचों में जीत दर्ज की है तो 15 में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। वहीं, टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने 71 मैचों में से 42 मैच जीते हैं।

[post-views]
Share
Now