उत्तरकाशी हादसा: चंद लम्हों का इंतजार! आज सुरंग से बाहर आएंगे मजदूर…….

उत्तरकाशी सुरंग हादसे का आज 12वां दिन है। और आज फंसे 41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पहुंचे भी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। जानकारी मिली है की वह सुरंग के भीतर जाएंगे। 54 मीटर के बाद अगला पाइप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही उसके लिए ऑगर मशीन चलाई जाएगी। यह आखिरी पाइप हो सकता है।

वही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम सुरंग के भीतर पहुंच गई है। थोड़ी ही देर में खुशखबरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी जल्द टनल पर पहुचेगें।

आपको बता दें ऑगर ड्रिलिंग मशीन के आगे सरिया बाधा बन गई थी। दसवां और अंतिम पाइप डालने का काम जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक दो से चार घंटे में ड्रिलिंग पूरी हो सकती है। अब तक 54 मीटर ड्रिलिंग हो चुकी है। 5 से 6 मीटर ड्रिलिंग ही बाकी है।

Share
Now