Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

हलवाई के इश्क़ में पति को भूली महिला …..

दो बच्चों की मां को आगरा के हलवाई से इश्क हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों कोर्ट मैरिज कर लिया।
उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी एक युवक को राजस्थान में काम करने के दौरान दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। दोनों ने कोर्ट में शादी रचा ली। महिला के पति ने हलवाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच करते हुए आरोपी के घर पहुंची पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। पुलिस महिला को राजस्थान ले गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताल की पार का है। यहां के निवासी राजवीर, राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम कस्बा में हलवाई का काम करता था। वहीं रहने के दौरान दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने चोरी-चुपके कोर्ट में शादी भी रचा ली। एक महीना पहले राजवीर महिला को साथ लेकर अपने घर आगरा आ गया।
वहीं दूसरी तरफ महिला के पति द्वारा खाटू श्याम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार की देर शाम खाटू श्याम पुलिस, आगरा के पिनाहट कस्बा पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी राजवीर के घर पर छापेमारी की। घर से महिला को बरामद कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई के लिए महिला को अपने साथ राजस्थान ले गई।

Share
Now