Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

हैवानियत की हदें पार! बाप ने बेटी के साथ बार-बार की दरिंदगी मजबूर होकर……

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है।

आपको बता दें बुधवार शाम एक पिता ने अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी महिला ने देखा तो पिता सहम गया। मामले में महिला ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। यहां वह मजदूरी का काम करता है। हाल में मधुबन बापूधाम क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत में वह काम कर रहा है। इसी इमारत में वह अपने बच्चों के साथ रहता है।

शुक्रवार शाम नशे की हालत में उसने अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी मौत हो चुकी है। उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा पिता की हरकतों को देखकर दो छोटी बहनों को बिहार छोड़ने गया हुआ है।

जबकि दूसरे नंबर की 13 साल की बेटी अपने पिता के पास ही थी। ऐसे में मौका देखकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

Share
Now