Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

सिक्किम में भारी तबाही बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सङके बंद…

देश का पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम से बादल फटने से भारी तबाही की खबर आ रही है। उफनती तीस्ता नदी के कारण प्रमुख सड़कें और पुल बह गए हैं। इस बीच बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग-10 समेत प्रमुख सड़कें बह गईं हैं।

वही बादल फटने के बाद सिक्किम में अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिक्किम में बादल फटने और लोनार्क झील के टूटने से बुधवार को कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई।बताया जा रहा है कि सिक्किम में निचले इलाकों और तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा तीस्ता नदी के बढ़ते पानी से प्रतिष्ठित इंद्रेनी पुल भी बह गया। यह पूर्वी सिक्किम में सिंगतम को दक्षिण जिले को आदर्श गांव से जोड़ता है। दूसरी ओर, सिक्किम में अधिकारियों ने डिक्चू, सिंगतम और रंगपो जैसे इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

Share
Now