Home / News / 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, बाजारों में बढ़ी रौनक

11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, बाजारों में बढ़ी रौनक

शारदीय नवरात्र – पूजा सामग्री की दुकानों पर उमड़ने लगे ग्राहक, माता की आराधना की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु

रजत मल्होत्रा

चंदेरी। शारदीय नवरात्र को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होने जा रहा है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई देने लगा है। नवरात्र से पहले ही बाजारों में पूजा-पाठ की सामग्री की दुकानें सज गई हैं। माता की पूजा के लिए जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं।

नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालु पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, मौली, धूप, दीपक, अगरबत्ती, कपूर और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।

वहीं, पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को भी नवरात्र के दौरान कारोबार बढ़ने की उम्मीद नजर आ रही है। है नवरात्र के पहले दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू होगी। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में श्रद्धालु व्रत रखकर माता रानी की पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिरों में भी नवरात्र की तैयारियां की जा रही हैं। जैसे-जैसे नवरात्र की शुरुआत नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बाजारों में चहल-पहल बढ़ रही है। नवरात्र को लेकर बाजारों में बढ़ती रौनक से त्योहार का माहौल बनने लगा है। श्रद्धालु जहां पूजा की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दुकानदार भी ग्राहकों के आने से उत्साहित हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now