पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा काली नदी में गिरकर लापता हुए पिता पुत्र जानिए पूरी खबर

 पिथौरागढ़ के झूलाघाट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता-पुत्र काली नदी में गिरकर बह गए। उफनाई नदी में दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

शुक्रवार को झूलाघाट निवासी संतोष चंद अपने छह साल के बेटे तनुज के साथ पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था।

इसी दौरान अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से संतोष चंद और उसका बेटा तनुज काली नदी में गिर गए।

झूलाघाट थाना के दरोगा अर्जुन सिंह राणा ने काली नदी किनारे कानड़ी, बलतड़ी, सप्तड़ी और पंचेश्वर तक ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी है। पुलिस जवान लापता पिता-पुत्र की काली नदी किनारे खोज कर रहे हैं।

Share
Now