Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा,जाने राजधानी दिल्ली के ताजा हालात….

दिल्ली में मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। मंगलवार की रात 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.39 मीटर हो गया।

इस समय देश के पूर्वी-उत्तरी राज्यो में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। सीडब्ल्यूसी के मुताबिक, दिल्ली में दोपहर तीन बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया ‘चेतावनी’ स्तर 204.5 मीटर है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें जुलाई में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण दिल्ली को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा था। बाढ़ग्रस्त इलाकों से 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक का नुकसान हुआ है।

Share
Now