Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

फिल्म ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज।भगवान शिव की भूमिका में नजर आये अक्षय कुमार…….

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर काफी धमाकेदार है। इसमें आस्तिक और नास्तिक, भगवान और आस्था पर चर्चा की गई है।

टीजर की शुरुआत में ही आवाज सुनाई देती है, ‘ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता।

इल फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में वह भगवान शिव की पूजा-पाठ में डूबे पंकज त्रिपाठी को साक्षात दर्शन देते नजर आए हैं।

‘ओएमजी 2’ के टीजर ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है। बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि यामी गौतम भी इस फिल्म में नजर आएंगी।

टीजर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही शानदार, इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘खिलाड़ी ने कमाल कर दिया।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता है

Share
Now