Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम पहाड़ों में बर्फ बारी व बारिश शुरू! मसूरी में जमकर पड़े….

उत्तराखंड में बुधवार को होली पर दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। जिसके बाद मैदानी इलाकों में भी हल्की ठंडक महसूस की गई। वहीं, मसूरी में जमकर ओले पड़े।

मौसम विभाग ने होली के दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई थी। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से मौसम बदला गया और बारिश शुरू हो गई। चीन सीमा से सटे इलाको में बर्फबारी हुई तो निचले इलाकों में बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पहाड़ो की रानी मसूरी में दोपहर बार इतने ओले पड़े कि जमीन पर बर्फ सी पड़ी नजर आई। होली पर लोगों ने हल्की बारिश और ओलावृष्टि के बीच जमकर मस्ती की। वहीं तापमान गिरने से हल्की ठंड भी हो गई।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले मुखबा, हर्षिल, सुक्की, जानकीचट्टी, खरसाली, सांकरी आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।

Share
Now