Home / Updates / पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को बड़ी राहत ! बेटो की रिहाई दोनों भाई जेल से रिहा होकर जल्द ही…..

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को बड़ी राहत ! बेटो की रिहाई दोनों भाई जेल से रिहा होकर जल्द ही…..

मेरठ में अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बड़े बेटे इमरान कुरैशी को बलरामपुर जेल से रिहा कर दिया है। उसकी कुछ दिन पहले कोर्ट से जमानत हो गई थी।

बताया गया कि सात जनवरी को याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। वहीं शनिवार को इमरान कुरैशी परवाना पहुंचा और उसको रिहा कर दिया गया।

अवैध मीट फैक्टरी के मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब समेत उनके परिवार पर खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने याकूब के परिवार पर गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने फिरोज, इमरान और हाजी याकूब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से तीनों को यूपी के दूसरे जनपदों की जेलों में भेजा गया था। इमरान कुरैशी की जमानत कुछ दिन पहले हो गई थी। अब उसको जेल से रिहा कर दिया गया है।

[post-views]
Share
Now