Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

CM योगी पर टिप्पणी करने वाले सपा के तेजतर्रार नेता अनुराग भदौरिया की होगी कुर्की !पुलिस ने नोटिस……

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी अनुराग भदौरिया के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गई है। उन पर भाजपा नेता ने मुकदमा दर्ज करवाया था।

सपा नेता अनुराग भदौरिया के घर हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नोटिस चस्पा की। इसमें कहा गया है कि अगर वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पूर्व सांसद व अनुराग की सास सुशीला सरोज का कहना है कि हमें परेशान किया जा रहा है। ये घर अनुराग का नहीं है। मेरा है। अनुराग को न्याय मिलेगा। पुलिस ने नोटिस चिपकाने से पहले पूछा तक नहीं कि ये किसका घर है।

बीते 11 नवंबर को टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भदौरिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अनुराग भदौरिया के खिलाफ भाजपा नेता हीरो बाजपेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से अनुराग फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए इंदिरानगर, माल एवेन्यू और गोमतीनगर स्थित ठिकानों पर कई बार दबिश दी जा चुकी है।

इसके बावजूद वे हाजिर नहीं हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को अनुराग के इंदिरानगर ए-ब्लॉक स्थित घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है।

Share
Now