गुजरात हिमाचल के साथ-साथ यूपी की 1 लोकसभा और 2 विधानसभा की भी मतगणना थोड़ी देर में….

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना आज होगी। चुनाव परिणाम का रुझान सुबह 12 बजे तक सामने आ जाएंगे और परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा, सपा और रालोद ने उप चुनाव में जीत का दावा किया है।

भाजपा ने किया बड़े अंतर से जीत का दावा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दावा किया है कि तीनों सीटों पर हुए उप चुनाव में पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी। चौधरी ने कहा कि जनता ने मोदी-योगी सरकार की नीतियों और सुशासन के समर्थन में मतदान किया है। जातिवादी और परिवारवादी लोगों का चुनाव में सफाया होगा।

यहां होगी मतगणना
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के करहल, मैनपुरी, भोगांव और किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथों की मतगणना मैनपुरी में होगी। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना इटावा में होगी। खतौली की मतगणना मुजफ्फरनगर और रामपुर की मतगणना रामपुर में होगी। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। मतगणना परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।

Share
Now