अखिलेश यादव भी दे सकते हैं इस्तीफा ! राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका को बरकार….

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधासभा सीट छोड़ेंगे। वह आजमगढ़ से अपनी सांसदी बरकरार रखेंगे। वह राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका भी तलाशेंगे। इस्तीफा देने पर करहल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी होगा। करहल सीट पर सपा के सोबरन सिंह यादव चार बार जीत चुके हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के लिए अपनी सीट छोड़ी थी। अखिलेश यादव ने पहली बार विधानसभा चुनाव इसी सीट से लड़ा और सांसद व केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को हराया था। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने आजमगढ़ समेत पांच सीटें ही जीती थीं।

66247 वोटों से करहल सीट जीते थे अखिलेश

यूपी हॉट सीट करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तरफा जीत दर्ज की थी। अखिलेश यादव इस सीट से 66247 मतों से जीते थे। अखिलेश ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी एसपी बघेल को करारी शिकस्त दी थी। अखिलेश को इस सीट पर 148196 वोट मिले थे जबकि एसपी बघेल को 80692 और बसपा के कुलदीप नरायन को 15701 वोट मिले थे। बता दें कि करहल में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान पड़े थे। करहल के कुल 371261 मतदाताओं में से 245071 मतदाताओं ने वोट डाल दिए थे।

Share
Now