Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

धर्म की राह में ही जीवन का सुख: स्वामी आगमानंद….

साहिबगंज:-सदर प्रखंड स्थित महादेवगंज ठाकुरबाड़ी में शिव शक्ति योगपीठ,नवगछिया के संस्थापक परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा है कि धर्म के रास्ते पर चलकर ही आदमी सुखी रह सकता है।उन्होंने कहा कि पूजापाठ के अलावे सेवा,दान,गरीबों का कल्याण धर्म के मार्ग हैं।वे झारखंड के साहिबगंज जिला मुख्यालय के महादेवगंज स्थित प्राचीन ठाकुरबाड़ी में भक्तों को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर परमहंस आगमानंद जी ने कहा कि जीवन में धर्म को पकड़कर रखनी चाहिए यानी धर्म सम्मत काम करते रहना चाहिए।अच्छे काम,अच्छे विचार,अच्छे गुण, अच्छे संबंध,अच्छी सोच,अच्छी कल्पना में जीवन का आनंद है।वही भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता धर्म से शुरू होता है और धर्म पर खत्म होता है।धर्मसम्मत व्यक्ति से अच्छे समाज,अच्छे राज्य और अच्छे राष्ट्र का निर्माण संभव है।गोपाल दास जी महाराज ठाकुरबाड़ी के महंथ पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने आगमानंद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और जाने-माने सामाजिक सेवी बजरंगी प्रसाद यादव ने उनका स्वागत किया।वही कौशल्या ज्योति और रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने भी विचार रखें।मौके पर सैकड़ो की संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

Share
Now