नई दिल्ली. असम से कांग्रेस का बड़ा चेहरा सुष्मिता देव सिंह (Sushmita Dev Singh) ने कांग्रेस छोड़ दी है. उन्होंने बीती रात सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा और ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल में कांग्रेस की पूर्व सदस्य भी जोड़ लिया है. साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के आगे भी पूर्व लगाया है.बता दें कि सुष्मिता देव सिंह असम के सिलचर से लोकसभा सांसद हैं. वर्तमान में वह अखिल भारतीय महिला की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. उनके पिता बंगाली कांग्रेस के बड़े नेता थे.
सुष्मिता देव सिंह को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता था. हालांकि उनका इस्तीफा क्यों हुआ है. ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.सुष्मिता देव सिंह ने अपना ट्विटर बायो अपडेट करते हुए लिखा है, “लोकसभा की पूर्व सदस्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व सदस्य, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष.” सुष्मिता देव सिंह का आखिरी ट्वीट एक रिट्वीट है, जिसे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने ट्वीट किया है. ये ट्वीट दिल्ली में 9 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है.
Former Congress MP Sushmita Dev resigns from the party
— ANI (@ANI) August 16, 2021
(file photo) pic.twitter.com/tlEyG5aKxX
सुष्मिता देव सिंह की ओर से कांग्रेस पार्टी की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. सुष्मिता का कांग्रेस छोड़कर जाना असम में पार्टी के लिए बड़ा झटका है. हालांकि असम विधानसभा चुनावों के दौरान भी टिकट बंटवारे को लेकर सुष्मिता देव सिंह की नाराजगी सामने आई थी.लेकिन, उसके बाद सुष्मिता देव सिंह कांग्रेस पार्टी का झंडा उठाए बेहद सक्रिय रहीं और विरोध प्रदर्शनों में महिला कांग्रेस की अगुवाई करती रहीं हैं.