Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का फिर छलका दर्द, कहा-मैं थक चुका था इसलिये ..

. मैं काम करते हुए थक चुका था। इसलिये ऊर्जावान व्यक्ति को लगाया गया है। जिससे हम और ऊर्जा से काम कर सकें।

यह बात बुधवार को काशीपुर में आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ को पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही। उन्होंने कहा वह अच्छा काम कर रहे हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

चुनाव में त्रिवेंद्र या तीरथ किसके कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जाने के सवाल पर उन्होंने कहा भाजपा सरकार 18 मार्च 2017 से चल रही है। तब भी टीएसआर थे और आज भी टीएसआर हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर कहा कांग्रेस का ऐसा स्वभाव रहा है।

कहा 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा भाजपा ने एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी होने के कारण पूरे देश में सेवा ही संगठन कार्यक्रम शुरू किया।

ऐसे में पूरे प्रदेश में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं से पहले रक्तदान और बाद में टीकाकरण कराने को कहा जा रहा है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, गजराज बिष्ट आदि मौजूद थे।

Share
Now