तीसरी लहर की दस्तक- स्कूल में मिले 20 बच्चे पॉजिटिव- मचा हड़कंप..

लुधियाना: कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद देश के कई राज्यों में स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। शासन के निर्देशानुसार लुधियाना में भी स्कूलों को 26 जुलाई से खोला ​गया है।

बच्चों के लगातार संक्रमित होने से ​शिक्षा अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि तीसरी लहर के मद्देनजर स्कूलों को फिर से बंद किए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार आज भी लुधियाना के 2 स्कूलों में 20 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बच्चों को क्वारंटाइन कर दिया गया है, साथ ही डॉक्टरों की सलाह भी ली जा रही है।

Share
Now