आज शाम पांच बजे राजभवन में तीरथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। सबसे पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सतपाल महाराज को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद की शपथ दिलाई। वहीं, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद पर अप्रत्याशित बदलाव के बाद अब प्रदेश भाजपा नेतृत्व में भी बदलाव कर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चौंकाया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी की गई है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस संबंध में कौशिक के नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए हैं। सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही पार्टी संगठन में भी बदलाव की चर्चा चल रही थी। बीते रोज कौशिक के दिल्ली दौरे को इससे जोड़कर देखा जा रहा था। कौशिक त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वह हरिद्वार से विधायक हैं।
सबसे पहले सतपाल महाराज ने ली शपथ राज्यपाल ने बंशीधर भगत को दिलाई कैबिनेट मंत्री के रूप में पद की शपथ। इसके बाद डा. हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ने ली शपथ अरविंद पांडे ने संस्कृत में ली गोपनीयता की शपथ। राज्यपाल ने सुबोध उनियाल को दिलाई कैबिनेट मंत्री के रूप में पद की शपथ। राज्यपाल ने गणेश जोशी को दिलाई पद की शपथ, मंच पर मुख्यमंत्री को किया सैल्यूट। राज्यपाल ने धन सिंह रावत को दिलाई पद की शपथ। राज्यपाल ने रेखा आर्य को दिलाई पद की शपथ। राज्यपाल ने स्वामी यतीश्वरानंद को दिलाई पद की शपथ। शपथ ग्रहण समारोह शुरू राजभवन पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सीएम तीरथ सिंह रावत पहुंचे समारोह में रेखा आर्य ने सभी का अभिवादन किया। अजय भट़ट का पैर छू कर लिया आशीर्वाद। पारंपरिक परिधान में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची रेखा आर्य