Home / Trending / बिहार में फिर मोब लिंचिंग- वैशाली में ग्रामीणों ने की चार युवकों की जमकर पिटाई-एक की मौत…

बिहार में फिर मोब लिंचिंग- वैशाली में ग्रामीणों ने की चार युवकों की जमकर पिटाई-एक की मौत…

  • बिहार के वैशाली में मॉब लिंचिंग की बड़ी घटना.
  • ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों को घेर  कर बुरी तरह से पीटा,
  • सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को किसी तरह भीड़ से छुड़ाकर अपनी सुरक्षा में लिया।
  • मौके पर तनाव का माहौल है।
  • घायलों में से अस्पताल जाते हुए एक युवक ने दम तोड़ा

बिहार के वैशाली से मॉब लिचिंग की बड़ी खबर जिले के महनार में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों को घेर  कर बुरी तरह से पीट दिया। मॉब लिचिंग की इस घटना में भीड़ ने एक को पीट पीटकर मार डाला। वहीं बुरी तरह पिटाई से घायल दो युवक किसी तरह वहां से भाग गए।

मॉब लिचिंग की यह घटना महनार थाना क्षेत्र के लोदीपुर लखराज गांव की है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को किसी तरह भीड़ से छुड़ाकर अपनी सुरक्षा में ले लिया है। मौके पर तनाव का माहौल है।


इससे पहले नरकटियागंज अनुमंडल के सहोदरा थाने के पिपरा चौक पर ट्रैक्टर से बकरी कुचलने से गुस्साई भीड़ ने शनिवार शाम ट्रैक्टर पर सवार मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला। मजदूर भीड़ के आगे गिड़गिड़ाता रहा, हाथ जोड़कर लोगों से विनती करता रहा,

लेकिन भीड़ में शामिल लोगों का कलेजा नहीं पसीजा। मृत मजदूर देशबंधु गोंड (30) पिपरा गांव का रहने वाला था। हादसे के बाद ट्रैक्टर को लोगों ने ट्रैक्टर को खदेड़कर पिपरा चौक पर पकड़ लिया। भीड़ को देख चालक ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया। लेकिन मजदूर भीड़ के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसे पीटकर लहुलुहान कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। 

[post-views]
Share
Now