Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

योगी-ममता- केजरीवाल’जानिए कौन है नंबर 1 सीएम- ताजा सर्वे….

देश में कोरोना महामारी और किसान आंदोलन को लेकर जारी घमासान के बीच एक ताजा सर्वे में बताया गया है कि देश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे लोक्रप्रिय सीएम हैं। 3-13 जनवरी के बीच इंडिया टुडे की ओर से किए गए एक सर्वे के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के साथ-साथ बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर पूछे गए सवाल में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जलवा देखने को मिला है।

इंडिया टुडे के सर्वे में सर्वाधिक 25 फीसदी लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पसंद किया है और उनका मानना है कि वह अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। 

केजरीवाल और ममता में कौन बेस्ट?

वहीं, इस सर्वे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम दूसरे नंबर पर है। सर्वे के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री देश में योगी आदित्यनाथ के बाद दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। सर्वे में शामिल करीब 14 फीसदी लोगों ने उन्हें बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री माना है।

इस सर्वे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का नाम भी आया है, जो 8 फीसदी अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। यानी 8 फीसदी लोगों ने माना है कि बंगाल में ममता बनर्जी अच्छा काम कर रही हैं। यहां यह इसलिए महत्वपूर्ण है,

क्योंकि अगले दो-तीन महीनो में बंगाल में चुनाव होने वाले हैं और जनता ने बताया है कि ममता बनर्जी, योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल के बाद बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री हैं।

Share
Now