देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी विदेश दौरे पर….

नेशनल डेस्कः पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी। सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी निजी काम से कुछ दिनों के लिए विदेश यात्रा पर गए हैं।

बता दें कि इस समय देश में किसान आंदोलन चल रहा है और राहुल गांधी लगातार किसानों के पक्ष में केंद्र सरकार को घेरते आए हैं।

वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस की कमान सौंपने की चर्चा चल रही है। ऐसे में राहुल गांधी के विदेश दौरा ने कांग्रेस को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

Share
Now