अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//डिंगापुर में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य तथा दुर्ग संभाग नगर निगम प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री नरेंद्र देवांगन जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर समाज की स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रथम कड़ी के रूप में निरंतर अपनी सेवाएँ प्रदान करने वाली मितानिन दीदियों को श्रीफल एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
मितानिन दीदियाँ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके समर्पण, सेवा भावना एवं योगदान का सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक वार्ड पार्षद श्री अजय गोंड जी, पार्षद श्री प्रताप कंवर जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा जी, जिला खनिज न्यास सदस्य श्री मुकुंद सिंह कंवर जी एवं कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मितानिन दीदियों के सेवा, समर्पण एवं योगदान को सादर नमन एवं हृदय से आभार।









