क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम दबाव में नजर आई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया। टीम इंडिया ने एक के बाद एक 6 विकेट गंवा दिए, जिससे मैच में उसकी स्थिति कमजोर होती दिखाई दी।लेकिन भारतीय गेंदबाजों की ओर से आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए और टीम को 356 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। आकाश दीप के अलावा अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ ने भी विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और काइल जेमीसन ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। दूसरे दिन चाय तक भारत ने 59 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे और टीम न्यूजीलैंड से 297 रन पीछे थी।






