Home / Updates / राजस्थान-MP में शीतलहर, 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट; जानें देशभर के मौसम का हाल और हेल्थ टिप्स…

राजस्थान-MP में शीतलहर, 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट; जानें देशभर के मौसम का हाल और हेल्थ टिप्स…

नवंबर के आखिरी सप्ताह में देशभर में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में भी दिखाई दे रहा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 27 और 28 नवंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मध्य प्रदेश के दमोह में पारा 7.4 डिग्री तक पहुंच गया।

वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर के शोपियां में तापमान माइनस 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर में भी पारा माइनस 1.9 डिग्री पर बना हुआ है। उत्तराखंड में भी 27 और 28 नवंबर को सुबह-शाम कोहरा और पाला पड़ने से ठंड बढ़ सकती है।दूसरी ओर दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now