सहारनपुर में एआइएमआइएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का मामला चर्चा में है। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी जब सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचे, उस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जबकि गार्ड ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश को दिया जाना था। ऐसे में जज की जगह ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हुई चूक को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
मामले को लेकर यह चर्चा है कि आखिर अधिकारियों से इतनी बड़ी गफलत कैसे हुई। क्या यह केवल प्रशासनिक चूक थी या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का गंभीर मामला है।
घटना ने सरकारी प्रोटोकॉल के पालन और प्रशासनिक समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी और पूरे घटनाक्रम की स्पष्टता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
गौरतलब है कि एआइएमआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर पर आए थे।
सहारनपुर में बड़ी प्रशासनिक चूक ओवैसी को दिया गार्ड ऑफ ऑनरजज साहब…..






