उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं। उन्होंने इसके पीछे पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूचियों के बीच अंतर को वजह बताया है।सीएम योगी के मुताबिक, पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, वे विधानसभा की वोटर लिस्ट से गायब हैं। इनमें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोग और 18-19 साल के युवा भी शामिल हैं। योगी ने कहा कि पार्टी ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के सामने भी सवाल उठाए हैं।इस मुद्दे पर बीजेपी ने प्रदेशभर में मतदाता जोड़ो अभियान शुरू किया है। इसके तहत अगले एक महीने तक हर बूथ पर कार्यकर्ता पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का काम करेंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी के दावे पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि मुख्यमंत्री को धर्म के आधार पर मतदाताओं के आंकड़े कहां से मिले।






